कुठौंद थाने में वाहन चोरों का खुलासा करते सीओ
- फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो वाहन चोरों को पकड़ लिया। वाहन चोरों का खुलासा सीओ जालौन ने थाना परिसर में किया। पकड़े गए चोरों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
कुठौंद थाना परिसर में रविवार की दोपहर सीओ जालौन विजय आनंद व थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान मदारीपुर तिराहा से सिरसाकलार मार्ग पर अनुरुद्ध सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी शेरपुर तरौंदा थाना गजनेर जिला कानपुर देहात, छोटू उर्फ रोहन मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सतीश मिश्रा निवासी ग्राम मजीठ थाना रामपुरा जालौन को पकड़ा गया।
उनके पास चोरी की दो बाइक मिलीं। छोटू उर्फ रोहन मिश्रा पर माधौगढ़ कोतवाली में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज