फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाई मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते कोतवाल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते देर रात रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर नही खुला तो परिजन उसके कमरे में जहां युवक का शव फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल की जिसमें युवक के जेब में सुसाइट नोट मिला। युवक ने मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी रामवीर के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार ने शनिवार की देर रात घर के कमरे में बंद होकर रस्सी से पंखे के हुक से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो विजय का शव कमरे में लटका था। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं परिजनों की सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा व चौकी इंचार्ज महेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को नीचे उतारा। पुलिस को मृतक के जेब से एक पत्र भी मिला है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम सभी लोगों ने खाना खाया और अपने अपने कमरों में सोने की कहकर चला गया। विजय ने किस वजह से फांसी लगा ली। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक खुदकुशी की वजह युवक का मानसिक रोगी होना बताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट केे बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें