फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव अध्यक्ष वीरेंद्र चुने गए बारसंघ के महामंत्री

विज्ञापन
जियी प्रत्याशी संजीव तिवारी व वीरेन्द्र जाटव समर्थकों के साथ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बार एसोसिएशन कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मेें शनिवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी और महामंत्री पद वीरेंद्र जाटव ने एकतरफा जीत दर्ज की। बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के वीरेेंद्र लिटौरिया और ओमप्रकाश अग्रवाल के निर्देशन व निर्वाचन अधिकारी केके श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह गुर्जर, सहयोगी पुरुषोत्तम दास रिछारिया व कमलेश चोपड़ा की देखरेेख में शनिवार को बार एसोसिएशन कोंच के अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ।
सुबह दस से शाम चार बजे तक कुल 184 मतदाताओं में 175 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी और सत्येेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर विनोद कुमार निरंजन व वीरेंद्र जाटव के बीच सीधी टक्कर थी। अध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी को 134, जबकि सत्येंद्र श्रीवास्तव को 40 मत मिले। महामंत्री पद पर वीरेंद्र जाटव ने 133 वोट पाकर अपनेे प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार निरंजन को 91 वोटों सेे हराया। विजयी प्रत्याशियों केे नामों की घोषणा होते ही समर्थकों नेे उन्हेें फूल मालाओं सेे लाद दिया और ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें