फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब संग पुलिस ने नौ को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने पर नौ को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली के उपनिरीक्षक रामनरेश यादव ने बताया कि कोंच चौराहा से सुशील पुत्र स्वर्गीय रामदास निवासी हरीपुरा थाना जालौन को 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। रेढर थाने के उपनिरीक्षक शीलवंत सिंह ने नावली मार्ग तिराहा परवर के पास से रवि चौधरी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नावली को 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ लिया। एट के उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद मिश्रा ने कबूतरा डेरा पर छापा मारकर संगीता पत्नी कोमल कबूतरा निवासी कनासी थाना पूछ जिला झांसी के पास से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
कैलिया थाना के उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने ग्राम हिंगुटा के पास रियाज मंसूरी पुत्र सुबराती निवासी जवाहर नगर कोंच के पास से 18 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। मुकेश नामदेव पुत्र जगदीश नामदेव निवासी जवाहर नगर कोंच को 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा। सिरसाकलार के उपनिरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने रंजीत पुत्र धुव्र सिंह निवासी तरसौर थाना सिरसाकलार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक रामविनोद ने मोहल्ला तरीबुल्दा से राजेश सिंह पुत्र गोपाल निषाद, अरविंद पुत्र देवी प्रसाद निवासी तरीबुल्दा कालपी को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आटा थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम अकबरपुर इटौरा से ब्रजनारायण पुत्र सुखनंदन निवासी गढ़ा से 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें