जेठानी ने बेटों संग कुल्हाड़ी से किया हमला
पड़ोसियों ने बचाकर महिला अस्पताल भेजा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। झाड़ू लगाते समय कहासुनी होने पर जेठानी से बेटों के साथ मिलकर देवरानी पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बचाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम धंतौली निवासी रंजना देवी पत्नी सुरेश शनिवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि जेठानी सुनीता पत्नी ओमनरेश से उसकी कहासुनी होने लगी। जेठानी ने बेटे संदीप व अमन के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और हाथ से हमला कर दिया। पड़ोसियों को आता देख हमलावर चले गए। पड़ोसियों ने घायल रंजना को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
मारपीट का मुकदमा दर्ज
आटा। थाना क्षेत्र के बम्होरी कला निवासी भरतदेव ने थाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान अजय, जयहिंद, विनोद ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा। (संवाद)