आग से जली दुकान दिखाते सराफा व्यापारी।
- फोटो : ORAI
जालौन (कन्नौज)। नंदराम मार्केट स्थित सराफा दुकान में गुरुवार रात आग लगने से नगदी, चांदी समेत करीब तीन लाख का सामान जल गया। दुकानदार ने कारीगरों और आसपास के लोगों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू किया।
बैठगंज बाजार स्थित नंदराम मार्केट में मोहल्ला चौधरयाना निवासी मुकेश स्वर्णकार की मुकेश ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। मार्केट में ऊपर सोने के गहने बनाने वाले कारीगर भी रहते हैं। गुरुवार रात करीब 8 बजे मुकेश दुकान बंद घर चले गए। देर रात दुकान में आग लग गई। धुएं महसूस होने पर ऊपर रहने वाले कारीगरों की नींद खुल गई। कारीगरों ने दुकान आग लगने की सूचना मुकेश को देने के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
कुछ देर में मुकेश मौके पर पहुंच गए।
करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकान का काउंटर, कांटा, गोलक में रखे कुछ रुपये और चांदी जल गई। मुकेश ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।