उरई। किसानों की आय दो गुनी करने के लिए मंगलवार को जिले में वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम ऑनलाइन के माध्यम से जिले में सभी बीज भंडार व कृषि केंद्रों पर प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने की। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तौर तरीके बताए।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती कैसे करे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही आय बढ़ाने के लिए बागवानी व पशुपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंन बताया कि राज्य सरकार
योजनाओ का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे इसके लिए कई ठोक कदम उठाए है, जिसका लाभ भी किसानों को मिला है। इस दौरान कई कृषि वैज्ञानिकों ने जिले के किसानों को उन्नती सील प्रजाती की खेती करने की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों से कहा कि वह अपने खेतों की मिटटी का परिक्षण के बाद ही उसमें वैज्ञानिकों की सलाह से ही खेती करे, जिससे उन्हें कम लगात में अच्छी फसल मिल सके। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक सोराज सिंह, जिले से कृषि उप निर्देशक आर के तिवारी, कृषि अधिकारी अमर सिंह सहित जिले के किसान ऑनलाइन से जूडे रहे।