फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए दी गई ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बच्चों को निमोनिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। कुठौंद क्षेत्र में टीकाकरण कार्य आठ अगस्त से शुरू होगा। तैयारियों को लेकर पीएचसी के डॉक्टर अरुण तिवारी की अध्यक्षता में एएनएम को स्वास्थ्य अधिकारी अवनीश सचान ने ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

अवनीश सचान ने बताया कि टीकाकरण में पीसीवी वैक्सीन को भी शामिल किया गया है। अब समस्त केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। इस टीके के लग जाने से निमोनिया, सर्दी, जुकाम, दिमागी बुखार के खतरे को कम किया जा सकता है। इस मौके पर बीपीएम हेमंत, मॉनिटर आशीष, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुशवाहा, बीसीपीएम, विनय चतुर्वेदी, कमलेश त्रिपाठी, एएनएम विनोद दीक्षित, सरला, ममता, प्रियंका, मनोज, नीलम, विद्या, केशकली, लबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें