फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनाथ खुशी बनी एक दिन की थाना प्रभारी

विज्ञापन
फोटो - 02 फरियादियों की शिकायतें सुनती एक दिन की थाना प्रभारी खुशी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुठौंद। माता-पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन आत्मनिर्भर बनने का सपना नहीं टूटा। आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही कक्षा 10 की छात्रा खुशी जाटव को सोमवार को कुठौंद पुलिस ने एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। इस दौरान खुशी ने थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने उसकी पढ़ाई में मदद के लिए साइकिल, कॉपी-किताबें, स्कूल बैग, ड्रेस, स्टेशनरी, कपड़े और जूते भी भेंट किए।
विज्ञापन


खुशी जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौंद में कक्षा 10 की छात्रा है। उसका विद्यालय घर से करीब 14 किलोमीटर दूर है। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी वृद्ध दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उसे स्कूल आने-जाने और पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। सोमवार को उसने शिक्षा जारी रखने में मदद के लिए जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा।

एक दिन की थाना प्रभारी बनी खुशी ने जनसुनवाई के दौरान जमीन और आपसी विवाद से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उसने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल से उसे पुलिस की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें