फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्डों के हटाने का फरमान

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्ड। - फोटो : डीएम को ज्ञापन देने जाते सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्ड।
विज्ञापन
उरई। सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फरमान जारी हो गया है। जैसे ही इस फरमान की जानकारी आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। आनन फानन में सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। इसके बाद पहले सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, फिर डीएम राजेश कुमार पांडेय और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी से मिलने पहुंचे। उन्हें अलग अलग ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बता दें कि सेवाप्रदाता कंपनी गणपति एसोसिएट द्वारा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, जालौन, कोंच, कालपी व माधौगढ़ सीएचसी में आउट सोर्सिंग के माध्यम से सुरक्षागार्डों की तैनाती की गई है। शासन ने आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर पूर्व सैनिकों को लगाने का निर्णय लिया है। इसके चलते सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने आउट सोर्सिग पर तैनात सभी कर्मचारियों को 28 फरवरी के बाद सेवा न लिए जाने का फरमान सुना दिया है।
आउट सोर्सिंग पर तैनात गणेश तिवारी, दीपक, रविकांत, अतुल, दीपू सिंह, पंकज, दीपक, रोहित, रविशंकर, करन सिंह, श्याम, रामदत्त, नीरज, महावीर, भारत, विवेक आदि ने वह लोग करीब दस महीने से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें हटाने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें हटाना ही था तो सीएमओ स्तर से दूसरे चरण में उनका चयन क्यों किया गया। पूर्व सैनिकों को पेंशन मिलती है जबकि उन लोगों की नौकरी जाने के बाद वह बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्डों का समायोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें