फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी रिपोर्ट कराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्जकर की थी। एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए कोतवाल कालपी के नेतृत्व में एसआईटी व एसओजी को लगाया था। जांच पड़ताल में पूरा मामला फर्जी निकला था। कागजात भी फर्जी थे। पुलिस ने षड़यंत्र व धोखाधड़ी कर फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने वाले गिरोह के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
इसमें पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को तुलसीनगर निवासी कपिल सिंह चौहान व कागजीपुरा कालपी निवासी विशाल विश्वकर्मा को मोहल्ला पटेल नगर, चार खंभे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी नवीन शर्मा व महिला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें