विजेता टीम के कप्तान को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग
- फोटो : ORAI
कदौरा। एमपीएल मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को उरई व कानपुर के बीच खेला गया। उरई ने कानपुर को 26 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली। मुकाबले में सत्यम को मैन ऑफ द मैच व फैजान खान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
उरई के कप्तान मुजाहिद खान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 15 ओवर में 132 रन बनाए। सत्यम ने 27, पवन ने 41 व वासिद ने 16 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर टीम की शुरुआत ही खराब रही। बल्लेबाज आमिर कुरैशी ने 35 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। पूरी टीम 14.4 गेंदों में 106 रन पर ढेर हो गई।
मैच में 27 रन बनाने व चार विकेट लेने पर सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फैजान खान को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार मिला। टीमों की स्कोरिंग मसना बेग व हारिस बेग ने की।
मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी अनीस खान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बेग ने समापन अवसर पर विजेता टीम के कप्तान मुजाहिद खान व उपविजेता टीम के कप्तान मोहम्मद जबी को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया।