फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच-उरई सड़क न बनना सपा के लिए फांसी जैसा

Sat, 03 Sep 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच-उरई की जर्जर सड़क का मामला अब इतना बड़ा बन चुका है कि सत्ताधारी सपा के लिए चुनाव के लिए यह गले की फांस बन सकता है। यह बयान सपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने कोंच में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दिया। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष ने माना कि सड़क अगर नहीं बनी तो यह पार्टी के लिए फांसी जैसी स्थिति हो जाएगी। उन्होंने यह
विज्ञापन


बयान यहां सहकारी क्रय विक्रय समिति में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।  दरअसल, कोंच-उरई रोड की हालत इतनी खराब हो गई है कि इस पर सामान्य आवागमन भी ठप पड़ गया है। सत्ताधारी सपा का कोई भी नेता या मंत्री कोंच आता है तो यहां की मीडिया उसे इस सड़क के मुद्दे पर घेर कर बगलें झांकने पर मजबूर कर देती है। शनिवार को भी जब सपा

जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद क्रय विक्रय समिति में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे तो यही मुद्दा उठाया गया। हालांकि बड़ी साफगोई से उन्होंने कहा कि इस सड़क को लेकर उनकी खुद मुख्यमंत्री से 19 अगस्त को बात हुई थी। उन्हें अवगत कराया गया कि कोंच-उरई रोड निर्माण शासन से मंजूर तो है लेकिन वित्तीय स्वीकृति अभी नहीं हो
विज्ञापन


मिल सकी है। इस पर सीएम ने तीन दिन में वित्तीय स्वीकृति दिए जाने का दिए जाने का पूरा भरोसा भी दिया था । जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में सपा के चार बड़े नेताओं पर हुई निष्कासन की कार्यवाही से पार्टी को होने वाली क्षति को लेकर कहा कि थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है लेकिन पार्टी डैमेज कंट्रोल कर लेगी। इस दौरान क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चंद्र

तिवारी, माधौगढ से सपा प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, एलएसएस जुझारपुरा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, पार्टी नेता रामकृष्ण यादव नन्ना, महेश द्विवेदी सर, सरनामसिंह यादव, अनिल पटैरया, जयशंकर, शबाना बेगम, परवीन बानो, राजेन्द्रसिंह चमरसेना, मनीष राजपूत, अतरसिंह राठौर, शिवांग दुवे, विजय रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें