फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: पंचायत चुनाव में जिला बदर अपराधी का नामांकन पत्र जमा कराने गए प्रस्तावक पुलिस को देख तालाब में कूदे

Thu, 15 Apr 2021 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

उरई में पंचायत चुनाव में जिला बदर अपराधी प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को देख प्रस्तावक भागकर सूखे तालाब में जाकर कूद गए।
विज्ञापन
उरई में जिला बदर का प्रस्तावक पुलिस को देख तालाब में कूदा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उरई में पंचायत चुनाव में जिलाबदर अपराधी का नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे प्रस्तावकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रस्तावक भागकर तालाब में सूखे तालाब में कूद गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों प्रस्तावकों को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया।

विज्ञापन


जिसके बाद खण्ड विकास कार्यालय में एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। बता दें कि उरई में चतेला सीट से कुछ जिला बदर अपराधी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे है जब कि पुलिस ऐसे अपराधियो को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

गुरुवार को खण्ड विकास कार्यालय में जमा हो रहे नामांकन स्थल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब एक जिला बदर अपराधी का नामांकन पत्र जमा करने उनके दो प्रस्तावक खंड विकास कार्यलय पहुचे तो इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने प्रस्तावक को पकड़ने का प्रयास किया तो वो पुलिस की पकड़ से छूट कर थाने के सामने बने सदर तालाब में कूद गया। 
विज्ञापन


दो युवकों को तालाब में कूदता देख आसपास हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों प्रस्तावक को पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें