फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई-जालौन मार्ग पर अकोढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे बाद वाहन मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था, जो निकल दूर जा गिरा था। इससे उसके सिर पर चोट आ गई, जो मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना निवासी किसान रामअनुग्रह का बेटा सुमित सिंह गुर्जर ( 26) तीन दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शरीक होने के लिए लखनऊ गया था। शुक्रवार को लखनऊ से लौटकर उरई आया था। इसके बाद उरई में खड़ी अपनी बाइक लेकर जालौन जा रहा था। रात 11 बजे उरई-जालौन मार्ग पर अकोढ़ी दुबे गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमित बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा और उसका हेलमेट सिर पर निकल कर दूर जा गिरा। इससे सड़क पर गिरने से उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक सुमित घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसका मोबाइल मिलाया। फोन रिसीव न होने पर परिजन रात में ही उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान रास्ते में उसका शव व बाइक पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सुमित की जान लेने वाले वाहन व चालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें