उरई। जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को मेडिकल कालेज के तीन चिकित्सकों समेत सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11599 हो गई है। इनमें 201 की मौत हो चुकी है। 11376 ठीक हो चुके है। फिलहाल 22 सक्रिय मामले हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सात कोरोना के नए केस आए हैं। अब तक 10,97,140 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। कोरोना के एल वन व एल टू हॉस्पिटल में सभी बेड रिक्त है। बुधवार को 1500 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।