फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम भी खाली, इलाज के लिए भी नहीं निकाल पा रहे धनराशि

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शुक्रवार को दूसरे दिन बैंक कर्मियों ने जिला जजी के बाहर स्थित यूनियन बैंक के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के अध्यक्ष एनएस मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों ने अपना दो दिन का वेतन कटाकर बैंक हड़ताल की है। यह हड़ताल सिर्फ बैंक कर्मियों के लिए नहीं है, बल्कि इसका असर बैंक के ग्राहकों पर भी पड़ेगा। सचिव अमित राजपूत व सौरभ गुप्ता ने कहा कि हड़ताल में बैंक की करीब डेढ़ शाखाएं शामिल है। जिनमें करीब छह सौ कर्मचारी शामिल थे। सभी का दो दिन का वेतन काटा गया है। जो करीब 35 लाख होगा।
कर्मचारियों ने अपने 35 लाख रुपये के वेतन की कटौती कराकर हड़ताल की है। सरकार बैंक कर्मियों को दबाव में लेना चाहती है। पवन सिंह, निशांत गुप्ता, आशीष, अविनाश आनंद ने कहा कि पहले भी कई निजी बैंकों में लोगों का पैसा डूब चुका है। लेकिन सरकार उससे सबक नहीं सीख रही है। हड़ताल के दौरान विभिन्न बैंकों के 124 बैंक एटीएमों से पैसा नहीं निकला। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुपम कुमार गुप्ता का कहना है कि दो दिन की बैंक कर्मियों की हड़ताल में करीब 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। जिसमें करीब छह सौ कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें