फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी एजेंट का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के भवानीराम से मंगलवार को लापता हुए एलआईसी एजेंट जितेंद्र दीक्षित (50) को शव बुधवार को भिटारा के पास एक नाले में मिला है। जितेंद्र के शरीर पर चोटों के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। इससे उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को जितेंद्र के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जितेंद्र मूलरूप से सरसई गांव का रहने वाले थे। इस समय वह पत्नी सुदीपिका, दो बेटियों शिवांगी व ईसानी, बेटे अर्जुन और माता-पिता के साथ भवानीराम में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे जितेंद्र किसी को बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। छोटे भाई योगेंद्र ने मंगलवार रात करीब 10 बजे उनके नंबर पर फोन किया था। तब जितेंद्र ने कहा था कि वह कहीं पर बैठे हैं। कुछ देर में घर आ जाएंगे। बुधवार की सुबह 4 बजे तक न लौटने पर फिर कॉल की गई, तो बताया कि अभी आ रहे हैं। उसके बाद मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भिटारा के पास नाले में जितेंद्र का शव पड़ा देखा।
इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र के घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने जितेंद्र के शराब का लती होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें