फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवास दिलाने के नाम पर 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 02 वीडियो वायरल कर आरोप लगाने वाली महिला साधना। सोशल मीडिया
विज्ञापन
उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर कथित रूप से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक महिला ने उरई तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में नगर निवासी साधना नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उसका नाम शामिल कराने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। महिला का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं है। आरोप है कि रिश्वत न देने पर उसे योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया।
महिला ने वीडियो में बताया कि उसका मकान अभी भी जर्जर है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है और परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बावजूद उसे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। सदर एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें