फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंधक बनाकर पीटा, 26 हजार रुपये ऑनलाइन वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के उमरारखेड़ा निवासी मजदूर संजय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर बंधक बनाकर पीटने और 26 हजार रुपये ऑनलाइन वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने रिनियां निवासी एक व्यक्ति के मकान में निर्माण कार्य किया था, जिसकी मजदूरी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि दो जुलाई की शाम उसे हिसाब-किताब के बहाने झांसी चुंगी बुलाया गया और वहां से रिनियां ले जाया गया। जहां घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई तथा 26 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि सूचना मिलने पर उसकी बहनें मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद उनके माध्यम से 26 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। रुपये मिलने के बाद उसे छोड़ा गया।
पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत कोतवाली में की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें