फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़(जालौन)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में त्रयोदशी खाने जा रही युवती के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुन मौके पर आते परिजनों को देख युवक भाग गए। युवती ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को त्रयोदशी थी। युवती देर शाम खाना खाने जा रही थी। अंधेरा का फायदा लेते हुए युवक सत्यम पुत्र वीरप्रताप सिंह, अमित उर्फ बऊआ पुत्र संजय सिंह ने अन्य दो साथियों के साथ युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुन मौके पर आते देख परिजनों को युवक गालीगलौज करते हुए भाग खड़े हुए। परिजन ने युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें