फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार(जालौन)। संदिग्ध हालात में युवक का शव दरवाजे की चौखट से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन घरवाले कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। मृतक गाड़ियों का पंचर बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास निवासी जावेद (38) पुत्र नत्थू गांव में ही वाहनों के पंचर बनाने की दुकान किए था। मंगलवार की देर रात वह घर गया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह घरवाले उठे तो देखा कि उसका शव दरवाजे की चौखट के सहारे सीढ़ियों के पास लटक रहा है। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के चार पुत्रियां रेनवा, खुशबू, खुश्नुमा व अन्नता और एक बेटा अरमान है। पत्नी बच्चों के साथ मायके जालौन गई थी। मृतक तीन भाई है जिसमें एक गुजरात में रहता है जबकि दूसरा भाई माजिद कार चलाता है। जावेद पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। न्यामतपुर चौकी प्रभारी प्रमोद यादव का कहना है कि जावेद शराब का भी लती था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें