फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक रामशंकर की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत बेहद गंभीर देख उसे कानपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई। घटना के काफी देर बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि दोनों ही बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम करमचंद पुर निवासी रामशंकर(42) पुत्र भागीरथ अपने भाई विनोद के साथ मंगलवार की दोपहर इटौरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। अभी वह डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहा था कि तभी इटौरा स्थित गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार मंजू कुशवाहा निवासी दशहरी थाना आटा ने रामशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दोनों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। काफी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो राहगीरों ने ही किसी तरह तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रामशंकर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रामशंकर के तीन पुत्र व एक पुत्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि पुलिस सही समय पर आकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज देती तो शायद रामशंकर की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें