फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्मं का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा(जालौन)। गांव के एक युवक ने सात साल की मासूम के संग दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों के देखने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मासूम को साथ ले जाकर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर सात साल की बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित हैंडपंप पर नहा रही थी। तभी गांव निवासी पुष्पेंद्र वहां पहुंचा और बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ सुनसान में ले गया। जहां पर पुष्पेंद्र ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो आरोपी पुष्पेंद्र बच्ची को बदहवासी की हालत में छोड़कर भाग निकला। इसके बाद घर पहुंची बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके परिवार व रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें