जालौन। पिता से विवाद के बाद बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है।
क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी कढ़ोरे पाल का अपने छोटे बेटे दीनानाथ (26) भाइयों के बीच रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद घरवाले सो गए और शनिवार की सुबह जब उठे तो दीना घर से गायब था। इस बीच गांव के ही किसानों ने परिवार में सूचना दी कि सिकरीराजा मार्ग पर बबूल के पेड़ पर दीनानाथ का शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। इससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस का कहना है कि परिवार में एक्सप्रेस वे जमीन बेचने पर मिली रकम को लेकर कोई पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप की बात ही सामने आ रही है। मृतक के दो भाई और भी हैं।