फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर शिक्षा का गुणगान

विज्ञापन
रविदास जयंती के मौके पर मौजूद लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रविदास विकास संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को संत रविदास की जयंती रविदास विकास संस्थान में समारोह के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक झांसी प्रयागराज मंडल बीआर अहिरवार ने कहा कि कोई भी समाज के बिना शिक्षित हुए और तथागत बुद्ध के शिक्षाओं के अनुसरण के बगैर महान नहीं बन सकता है। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कौशल किशोर ने कहा कि हमें दूसरों को कोसने की बजाय अपने महापुरुषों के मार्ग पर चलना होगा तभी हमारा कल्याण होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता मानिक चंद बाबू ने की। संचालन रामस्नेही व सुंदर शास्त्री ने किया। इस दौरान बाबू रामाधीन, दयासागर बौद्ध, श्यामसुंदर चौधरी. संजय गौतम, जीके सुमन, शैलेंद्र शिरोमणि, केके शिरोमणि, प्रदीप गौतम,मिस्टर सिंह, तोलाराम, केसी गौतम,भगवती पांचाल, अजय गौतम, किशन बाबू, सुशील चौधरी, डॉ देवेंद्र, शंभूदयाल ने भी विचार रखे।
उधर सपा जिला कार्यालय में भी रविदास जयंती मनाई गई। इसमें जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, अतर सिंह, वीरेंद्र यादव, महेश विश्वकर्मा, जमालुद्दीन, राघवेंद्र गुर्जर, हरीशंकर,जीवन प्रताप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर बघौरा में भी रविदास जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, डॉ भीमराव आंबेडकर नगर विकास समिति के तत्वावधान में आंबेडकर पार्क में संत रविदास की जयंती मनाई गई। बैठक में संरक्षक डॉ श्रीराम दिवाकर, तुलाराम, सीपी वर्मा, रामशंकर, प्रयागनारायण,मनीष चौधरी, मानसिंह, सुशील, हरिसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें