फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन पास होंगे ओडीए से नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अब मकान व दुकान का नक्शे पास करने के लिए ओडीए के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब ऑनलाइन के माध्यम से न सिर्फ नक्शे का आवेदन किया जा सकता है, बल्कि फीस भी जमा की जा सकती है। इसके साथ ही शहर में नियम विरुद्ध बने मकानों को भी वैध किया जा सकेगा। यह फैसले मंडलायुक्त की अध्यक्षता में ओडीए की 18वी वोर्ड बैठक के दौरान लिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण उरई की 18वी बोर्ड बैठक कलक्ट्रेट कक्ष में हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने सबसे पहले 16वीं, 17वीं बैठकों के ऐजडों की बिंदुवार समीक्षा की और अनुपालन आख्या पर चर्चा की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत 25 लाख के बजट से सौर्य ऊर्जा व कार्यालय में का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 70 लाख रुपये की लागत से शहर के सभी चौराहों का सुंदरीकरण करा दिया गया है। पालिका ईओ ने बताया कि जन उपयोगी कार्य के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर यात्री प्रतीक्षालयों के निर्माण कार्य हेतु 05 स्थल का चयन कर प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर प्राधिकरण द्वारा यह कार्य 30 लाख रुपये के अंतर्गत कराए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, संयुक्त नियोजक झांसी प्रतिनिधि मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग लखनऊ एनके पुष्करणा, विकास प्राधिकरण आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त निदेशक कोषागार झांसी प्रभारी महेश पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार, बृजभूषण सिंह मून्नु नामित सदस्य, अनिल यादव नामित सदस्य, बृजराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें