उरई। जालौन नगर के मोहल्ला तकिया निवासी तमन्ना पत्नी आसीन अपनी आठ माह की बेटी अरीना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, तभी जिला अस्पताल में मासूम की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से ही बच्ची की जान गई है। इस पर डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा रहा। वहीं जिला अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। सीएमएस एके सक्सेना का कहना है कि यदि लिखित शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई भी की जाएगी।