फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे से लटकते देखा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि महिला के कोई संतान नहीं थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम कूंड़ा निवासी पुष्पेंद्र दोहरे की पत्नी वंदना(24) ने मंगलवार की देर शाम अपने कमरे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था और घर में वह अकेली थी। रात लगभग आठ बजे जब काम पर से लौटकर पति घर आया और उसने पत्नी को कमरे में लटकता देखा तो चीख पड़ा। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष विनय कुमार दिवाकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजीवप्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंनेे घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों सेे पूछताछ की। बताया गया है कि वर्ष 2016 में महिला की शादी हुई थी, मायका थाना चिरगांव के ग्राम बावरी में है। सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर आ गए है। सीओ का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन पूछताछ में पता चला है कि कि शादी के साढ़ेे चार साल बीत जाने के बाद भी उसको संतान नही थी। हो सकता है कि इसी अवसाद में आत्महत्या का कदम उठाया हो। जांच के लिए मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें