फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे मिले शौचालय, उपकेंद्र भी रहता बंद

विज्ञापन
कदौरा में निरीक्षण करते बीडीओ अतिरंजन सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी गांव का भ्रमण किया। अधूरे शौचालय देख उन्होंने पात्रों से कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराएं। प्रधान व सचिव को निर्देश दिए कि वे बीच बीच में इन अधूरे शौचालयों का निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट दें, यदि पात्र कोई हीलाहवाली करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर भी की जा सकती है। मनरेगा अंतर्गत डाले जा रहे चकरोड का निरीक्षण और स्वास्थ्य उपकेंद्र भी देखा। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह व 15 दिन में एक बार ही उपकेंद्र खुलता है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। इस पर उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर व्यवस्था को ठीक कराने का भरोसा जताया। गांव में गंदगी देख अधिकारियों को साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ राकेश कुमार, जगत नारायण, प्रधान पति संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को मोहल्ला इस्लामाबाद, अंबेडकरनगर, सिदार्थनगर व पुरवा कुर्याता का निरीक्षण किया। साफ सफाई व कूड़े की उठान न होने पर तीन सफाई कर्मियों को नोटिस देने की बात कही। ईओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 1 से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है सफाई कर्मियों को दो टीम टोली बना कर कार्य कर रही है साथ ही प्रेशर मशीन से नगर के वार्डों में सैनिटाइजेशन भी करवाया जा रहा है। इस मौके पर पर लिपिक राधा वल्लभ, सफाई नायक रामबाबू, भारत सिंह, शिवशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें