फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व कैशियर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। करीब पांच साल पूर्व बैंक में धोखाधड़ी कर 2,70000 रुपये निकालने के मामले में फरार चल रहे बैंक के रिटायर्ड कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कैशियर ने खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकाल लिए थे, जांच के बाद एक माह पूर्व उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक सरकारी बैंक में तैनात कैशियर शारदा प्रसाद तिवारी पुत्र स्वर्गीय काशी प्रसाद तिवारी निवासी मोहल्ला ब्रह्म नगर जिला औरैया द्वारा खातेदार मीना दिलावर खान निवासी अब्दुल्लापुर थाना गोहन के खाते से वर्ष 2014-15 में 2,70000 की हेराफेरी कर खाते से रुपये निकाल लिए थे। पिछले साल जब महिला बैंक से पैसा निकालने पहुंची तो उसे हेराफेरी की जानकारी हुई। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत बैंक मैनेजर से की और फिर जांच शुरू हुई। जिसकी रिपोर्ट के बाद इसी साल जून में कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। तब से पुलिस कैशियर शारदा की तलाश में थी। मंगलवार को उप निरीक्षक दिनेश कुमार बालियान ने टीम के साथ औरैया के ब्रह्मनगर में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैशियर करीब एक साल पूर्व रिटायर भी हो चुका है। फिलहाल उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें