फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मोहल्ले में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में मंगलवार की शाम हुई बारिश से नगर के राम चबूतरा वार्ड नंबर 5 में कई जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। वार्ड सभासद हाशिम अली ने बताया कि बरसात में मोहल्ले के सबसे बड़े कच्चे नाले से पानी सड़को में आ जाता है। वह पिछले तीन सालों से पालिका के अधिकारियों से पक्का नाला बनवाने की मांग कर रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम सहित सभी अफसरों को समस्या से अवगत कराया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश में नाले का पानी सड़कों पर आ जाता है, ज्यादा बारिश होने पर पानी घरों में घुसने लगता है। नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि बजट के अभाव में नाला निर्माण का कार्य लंबित है। बजट आते ही प्राथमिकता से नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें