फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज कर्मी समेत चार निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज कर्मी समेत चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 248 हो गई है। जबकि ठीक हुए 195, एक्टिव 45 और मौतें 8 हो चुकी हैं। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनके मोहल्लों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

देर शाम आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोंच तहसील के नदीगांव विकास खंड स्थित मोहल्ला झलकारीबाई मोहल्ले का निवासी है। इसी तरह एक व्यक्ति जालौन के मोहल्ला भवानीराम नगर निवासी किसान है, एक व्यक्ति गोपालगंज उरई का रहने वाला है और एक मेडिकल कालेज का स्टाफ है। इस तरह मंगलवार को कुल चार मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में लगातार पूल टेस्टिंग चल रही है, जिस कारण ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को मास्क लगाने व सैनिटाइज के लिए चेताया जा रहा है। फिलहाल सभी संक्रमितों को मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है और उनके संपर्क के लोगों की भी जांच की जा रही है।
बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से साथी कर्मियों व ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। बैंक को भी बंद करा दिया गया है। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट के बाद अब जालौन तहसील में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बता दें कि सोमवार की देर शाम एक्सिस बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मंगलवार को बैंक बंद करा दी गई। बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को चिह्नित कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। संक्रमित बैंक कर्मी के मोहल्ले की गलियों को सील कराया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम कोंच विकास खंड के ग्राम कुदारी में जो महिला कोविड पॉजिटिव निकली है। उसके संपर्क में आनेे बाले चालीस लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तैयार की है। इन लोगों को सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रशासन ने उन दोनों अस्पतालों को भी बंद करा दिया है, जिनमें उक्त महिला इलाज कराने गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें