फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक डंपर में घुसा दूसरा, खलासी की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की टक्कर में एक डंपर के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया है। वहीं दूसरे डंपर के चालक और खलासी हादसे के बाद भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झांसी की ओर से औरैया की तरफ जा रहे दो डंपर सुबह करीब चार बजे गोहन क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 212 के पास पहुंचे। बताया गया कि आगे चल रहे डंपर चालक ने सड़क की खराब स्थिति के कारण अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा डंपर अनियंत्रित हो गया और आगे वाले वाहन में जा घुसा।

हादसे में जनपद फिरोजाबाद के नालागंजू निवासी खलासी नीरज (23) और चालक रूपेंद्र (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त डंपर में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक रूपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। इधर, दूसरे डंपर को छोड़कर चालक और खलासी भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें