उरई। कांग्रेस से टिकट से चुनाव लड़ रहे पति व पत्नी दोनों चुनाव हार गए। इतना ही नहीं बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेताजी के साले को भी हार का मुंह देखना पड़ा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी खुद ललितपुर जिले की महरौनी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। जबकि उनकी पत्नी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला सोनकर खाबरी उरई सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं थीं। उरई से ब्रजलाल खाबरी के साले सतेंद्र उर्फ श्रीपाल भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। इन तीनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। यह तीनों चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों के साथ संघर्ष करते भी नहीं दिखाई दिए।