फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर फूटा गुस्सा

Fri, 12 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटे से राशन न मिलने पर बागी गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार छह माह से राशन नहीं दे रहा है। जब हम लोग राशन लेने जाते हैं तो अभद्रता करता है। पिछले दिनों कोटेदार ने महिलाओं के साथ छेड़खानी का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 12 बजे बागी गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बस स्टैंड पर एकत्र हुए और कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। सीटू सिंह, अनीस, लाला, नीतेश तिवारी, रज्जू तिवारी ने बताया कि उदनपुरा स्थित कोटेदार छह माह से राशन नहीं दे रहा है। इससे गरीब परिवारों के लोगों को परेशानी आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार गरीबों का हक मारकर राशन की कालाबाजारी कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कोटेदार की शिकायत की गई, लेकिन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पूर्ति इंस्पेक्टर पर भी कोटेदार का सहयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही एसडीएम कालपी को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही उक्त कोटेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में न लाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें