फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Fri, 17 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली देेने का आदेश दिया है लेकिन जनपद में इसका कोई पालन नहीं हो रहा है। यहां ग्रामीण इलाकों को छह से आठ भी बिजली नहीं मिल रही। कई बार फाल्ट होेने की वजह से क्षेत्र में हफ्तों बिजली गुल रहती है। परेशान ग्रामीणों ने डीएम संदीप कौर को शिकायती पत्र भेज कर अंधाधुंध बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन


की है। सरकार की ओर से बुंदेलखंड के सातों जिलों जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की गई है। इसके बाद भी माधौगढ़ क्षेत्र के गांव सर्र, गीधन की खोड़, मचकचा, असहना समेत कई गांवों मेें काफी समय से बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। यहां 24 घंटे तो छोड़िए, 8 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

इससे ग्रामीणों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पानी की भी समस्या है। ग्रामीण अखिलेश, रामबाबू, रामसनेही और गुलाब सिंह का कहना है कि फाल्ट केे चलते अक्सर ग्रामीण इलाकों में हफ्तों बिजली के दर्शन नहीं हो पाते हैं। सरावन प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से 24 घंटे बिजली देने का आदेश हवा में नजर आ रहा है। ग्रामीण
विज्ञापन


अनिल कुमार, संतोष, राम कुमार का कहना है कि सरकार मामले में कोताही बरतने वाले बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करें।

गोहन प्रतिनिधि केे अनुसार क्षेत्र में बिजली का संकट बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण बादाम सिंह और ओम प्रकाश तिवारी आदि ने डीएम संदीप कौर से मांग की है कि भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ रही समस्या को दूर कराया जाए, ताकि पानी किल्लत न हो।

ट्रांसफार्मर खराब होने से संकट
भीषण गर्मी मे ट्रांसफार्मर खराब होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की रात अंबेडकर चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मोहल्ले के लोगों को पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। अंबेडकर चौराहे के पास स्थित जलकल विभाग के सामने रखा ट्रांसफार्मर में गुरुवार रात खराब हो गया और बिजली गुल हो गई। इससे

मोहल्ला पटेल नगर के बाशिंदों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह रहा कि उन्होंने उपभोक्ताओं के फोन ही रिसीव नहीं किए। इससे लोगों को बिजली आपूर्ति के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तब लोगों को राहत मिली। वहीं,बिजली न आने के कारण मोहल्ले में पानी का संकट गहरा गया।  

रोजेदारों का गुस्सा फूटा, नारेबाजी
ग्रामीण इलाकों में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती केे चलते आम लोग व रोेजेदार खासे परेशान हैैं। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर रोजेदारों ने बड़ी मस्जिद के पास एकत्र होकर नारेबाजी की और अफसरों को कोसा। रमजान में भी बिजली की कटौती की जा रही है। इससे रोजेदार पानी के लिए परेशान होते हैैं। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को रोजेदारों

ने बड़ी मस्जिद के पास बिजली अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी कर गुस्सा जताया। रोजेदार छुन्ना मसूरी, दीन मोहम्मद, जाकिर अली, मोहम्मद, अबरार मंसूरी, जान मुहम्मद आदि ने बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें