फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार ने मिस्टर इंडिया के मंच पर बिखेरा जलवा

Fri, 17 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
वार्ता करते सचिन राजपूत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। जिले के एक छोटे से गांव कुइया के होनहार ने दिल्ली मेें आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016 के मंच पर जलवा बिखेरकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के साथ ही वह अंतिम राउंड में भी जगह बनाने में सफल रहा। प्रतियोगिता से लौटने केे बाद परिजनों व मित्रों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

  
 बीते दिनों नई दिल्ली में आयोजित हुए मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016 में उरई के ग्राम कुइया निवासी सचिन राजपूत ने भी भाग लिया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सचिन ने अंतिम राउंड तक टाप 15 में रहे। हालांकि वह खिताब हासिल नहीं कर पाए। प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद गुरुवार को वापस शहर आए सचिन का उनके माता, पिता व मित्रों ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सचिन ने बताया कि फिल्म व फैशन उद्योग में नई प्रतिभाओं को खोजने व उन्हें मंच प्रदान कर उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016 का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 38 नगरों व महानगरों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं को पारदर्शी व गरिमामयी बनाने के लिए जूरी मंडल में फिल्म निर्माता प्रहलाज, निहलानी, मधुर भंडारकर, विशाल पांडवा, कशिश खान, यश अहलावत, अभिनेत्री जरीन खान आदि फिल्मी हस्तियां थीं। उन्होंने बताया कि कंपटीशन में शामिल होने के बद उन्हें एक पंजाबी गीतों के एलबम में काम करने का आफर भी मिला है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व सचिन राजपूत उत्तर प्रदेश के गौरव के रूप में मिस्टर लखनऊ भी चयनित किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों मेें जूरी की भूमिका भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें