कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करतीं डीएम संदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी संदीप कौर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर दफ्तर आएं और विभागीय कार्यों में दिलचस्पी दिखाएं। शुक्रवार को डीएम संदीप कौर ने सबसे पहले डीएम कोर्ट की ही व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद वह एडीएम, एसडीएम व ओडीए कोर्ट
पहुंचीं। यहां व्यवस्थाएं देखने के बाद वह जन सुविधा केेंद्र पहुंचीं और शिकायती रजिस्टर चेक किया। एडीएम कार्यालय, संग्रह कार्यालय, प्रोवेशन कार्यालय, स्टाप निबंधक, अल्पसंख्यक कार्यालय, अभिलेखागार, ई-गर्वनेंस, भूलेख, चकबंदी कार्यालय, ड्रग्स एवं खाद्य सुरक्षा औषधि कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव में भी
सावधानी के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जो भी नमूने भरें, उसकी तिथिवार फोटांग्राफी अवश्य कराएं। एडीएम आनंद कुमार को निर्देश दिए कि वह ऐसे अधिकारियों जो दूसरे जनपदों में भी काम कर रहे हैं को जिले में कम से कम तीन दिन काम करने को कहें। ऐसे अधिकारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखने के
निर्देश दिए। सीआरए दफ्तर में भी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह फीडिंग के कार्य में लापरवाही न दिखाएं। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।