फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पुराने कार्यों को लेकर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अधूरे पड़े पुराने कार्यों को लेकर कुछ सभासदों ने नाराजगी भी जताई। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा और ईओ संजय कुमार ने सभासदों को भरोसा दिया कि काम न करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

एजेंडे के अनुसार दो ट्रैक्टर और एक ट्राली की खरीद करने, प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित करने, मोहल्ला लहारियापुरवा में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी खड़ी करने के लिए बाउंड्रीवाल बनाने पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मैकेनिक नगर, टाउनहाल के पास, राजेंद्रनगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास नलकूप स्थापित करने और मोहल्ला मैकेनिक नगर के खराब पड़े नलकूप को ठीक करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। जल्द इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि डिग्गी ताल के पास तलैया में बाउंड्रीवाल व तार फेसिंग का काम भी होगा। डूडा कालोनी और कांशीराम कालोनी में रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। मनोनीत सभासद अनिल चतुर्वेदी ने मोहल्ले में पानी की समस्या और शहर में लगे बिजली पोल खराब होने का मामला उठाया। जयशंकर द्विवेदी, विपिन सेठ आदि ने मोहल्ले में विकास कार्यों की मांग की। कुछ सभासदों ने अपने मोहल्ले में विकास कार्य न होने को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया, जिसे पालिकाध्यक्ष और ईओ ने समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, अरुण गुप्ता, सनी, अशोक तिवारी, मंती देवी, राजू मछली, रफीक हरनारायण वर्मा, कल्पना आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें