फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। घर के लोग सुबह जब जागे तो बिखरा पड़ा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ परिजन खेत पर पानी लगाने गए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन में बीती बुधवार की रात पहले चोरों ने बलदेव के घर को निशाना बनाया और उसके घर मे बक्से में रखे 50,000 रुपये और एक जोड़ी सोने के बाला चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रह रहे शिवरतन के घर मे घुसकर 15,000 रुपये, एक जोड़ी सोने की जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, चोर चुरा कर ले गए। शिवरतन के छोटे पुत्र राजू की सादी अगले महीने होना तय हुई थी। उसी के लिए जेवर रखे थे दोनों घर वाले अपने अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। शेष लोग खाना खाकर रोज की तरह सो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें