फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन राइडर्स ने पंडोखर को सात विकेट से हराया

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित टी-10 टूर्नामेंट की शृंखला में गुरुवार रात पहला मैच पंडोखर-11 व जालौन राइडर्स के बीच हुआ। जालौन राइडर्स ने सात विकेट से जीत दिया। दूसरे मैच में पंडोखर-11 ने फौजी स्पोर्ट्स को 67 रनों से हराया।
विज्ञापन

गुरुवार रात पहले मुकाबले में पंडोखर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम के सलामी बल्लेबाज आरवी यादव ने सधी हुई शुरूआत की और टीम की ओर से 14 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 22 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर पर बल्लेबाज आशीष श्रीवास दो गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए छोटू मड़ोरा ने 22 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 37 रनों का योगदान दिया। आशीष आशू यादव ने भी 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर निर्धारित 10 ओवर में टीम का स्कोर 112 रनों पर पहुंचाया।
जवाब में खेलने उतरे जालौन राइडर्स के बल्लेबाजों ने मैच की शुरूआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। सलामी बल्लेबाज रिषी ने 18 गेंदें खेलीं। उन्होंने छह छक्कों और दो चौकों की मदद से 46 रन बनाए। उनका साथ दे रहे विक्का ने 21 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 36 रन बनाए। आदिल खान ने नौ गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन


दूसरा मैच फौजी स्पोर्ट्स और पंडोखर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें पंडोखर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष धाकर के 16 गेंद में 36 रन, आरवी यादव के सात गेंद में 23 रन, आशीष यादव के 11 गेंद में 19 रन और सौरव सिंह के नौ गेंद में 19 रनों की मदद से निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। दूसरी पारी में खेलने उतरी फौजी स्पोर्ट्स की टीम के बल्लेबाज हरीओम द्विवेदी ने टीम को जीत दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने 18 गेंदें खेलकर 20 रन बनाए। उनका साथ कोई दूसरे बल्लेबाज नहीं दे सका और पूरी टीम 9.4 ओवर में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस मैच में पंडोखर इलेवन ने 67 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें