उरई। किराना दुकान में हुई चोरी करने पर दो किशोरों को एक माह तक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के पानी पिलाने के लिए कहा है। आरपीएफ की निगरानी में दोनों को समाजसेवा करनी होगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में 29 जनवरी 2025 को किराना व्यापारी रामशरण गुप्ता की दुकान में चोरी हो गई थी। चोर दुकान से करीब 15 हजार की नकदी व सामान ले गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की केबल भी काट ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की तो दो नाबालिगों ने चोरी करने की बात स्वीकार की थी।
किशोर न्याय बोर्ड ने इन्हें 30 दिन तक समाजसेवा करने को कहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि दोनों किशोर 30 दिन तक पर सुबह आठ बजे से चार बजे तक उरई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को पानी पिलाएंगे। इस दाैरान उनकी लगातार निगरानी की जाएगी।