फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के ताबूत देख हर आंख हुई नम

विज्ञापन
फौजी वेशभूषा में परदर्शन करती छात्राये - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। नारी सशक्त थी, सशक्त है और सशक्त रहेगी, जरूरत है तो समाज की सोच के सुधार की। यह बात एआरटीओ सोमलता यादव ने चौरी चौरा शताब्दी वर्ष पर आनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नगर में प्रभात फेरी से की गई। फेरी इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, कोतवाली, देवनगर चौराहा, तहसील रोड होकर द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में पहुंची। यहां छात्राओं ने मुख्य अतिथि डीआईओएस भगवत पटेल, विशिष्ट अतिथि सोमलता यादव, एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद, चेयरमैन गिरीश गुप्ता, डॉ. नितिन मित्तल को सलामी देकर उनका स्वागत किया। इसी कड़ी में छात्राओं ने कराटे प्रदर्शन, पिरामिड प्रदर्शन, योग प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाला। इसके बाद पुलवामा में शहीद जवानों के प्रतीकात्मक ताबूतों को लेकर छात्राएं निकलीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके अलावा छात्राओं ने प्रदर्शन के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, एवं भारतीय संस्कृति क ी दर्शाती हुई झांकियां प्रदर्शित की। इसकी लोगों ने सराहना की।डीआईओएस ने कहा कि छात्राओं का हुनर देख महसूस हो रहा है कि लोगों की सोच में बदलाव आया है। जो काम बेटे कर सकते हैं, बेटियां भी अब कम नहीं हैं। नितिन मित्तल ने कहा कि चुनर को तू ध्वज बना, रगों में उबाल आएगा, गिरी जो चुनर धरा पर तो रगों में उबाल आएगा। कार्यक्रम का संचालन अपराजिता शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, प्रबंधक संध्या हर्षे, अध्यक्ष डॉ. मालती द्विवेदी, कल्पना बाजपेई, अवनींद्र, निशा माहेश्वरी, वीरेंद्र बरसैयां, विनय द्विवेदी, नीरजा, रश्मि, श्वेता, सौम्या आदि रहे।

सासकृतिय कार्यकृम प्रसतुत करती छात्राये- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें