फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नगर पंचायत ने जब्त की दो किलो पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की टीम ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर पॉलीथिन की जांच की। इस दौरान करीब दो किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, जिसे जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। अचानक चले चेकिंग अभियान से बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा। नगर पंचायत अधिकारियों ने व्यापारियों से कपड़े एवं कागज के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नगर पंचायत के बाबू आयुष पाठक एवं विनय पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें