फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा के युवक की हमीरपुर जनपद में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र निवासी युवक की हमीरपुर जनपद में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक का शव रविवार की सुबह गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी अजवेंद्र सिंह (37) हमीरपुर जनपद के भरुआ में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह मौरंग घाट पर काम करता था। शनिवार की देर रात वह बाइक से घाट से अपने कमरे पर जा रहा था। जैसे ही बाइक हमीरपुर राठ मार्ग पर ललपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। (संवाद)
---
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
आटा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक व एक किशोरी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ईगुई खुर्द निवासी इस्माइल (35) रविवार की दोपहर अबरार(25) व पुत्री समरीन(12) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में कालपी जा रहे थे। जब उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस्माइल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें