फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और बेटे समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। आशीर्वाद होटल में गोली लगने से हुई बावर्ची की मौत के मामले में गुरुवार देर रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, बेटे और बाउंसर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बावर्ची की पत्नी की तहरीर में पति को आजीवन होटल में काम करने का प्रस्ताव न मानने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला दतिया भांडेर के नई बस्ती निवासी महेश अहिरवार (40) खाना बनाने का काम करते थे। कोंच स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के पति देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना के आशीर्वाद होटल में 24 अक्तूबर से वह बावर्ची का काम करने लगे थे। बुधवार की रात होटल के कमरा नंबर 115 में उसकी सीने में रिपीटर बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई थी।
पुलिस को कमरे में महेश का शव बेड पर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। पास ही बंदूक पड़ी थी और एक गिलास, सिगरेट, खाना भी रखा था। महेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। गुरुवार की रात महेश की पत्नी नंदनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पति महेश होटल का काम अच्छे से जानते थे। इसी बात को लेकर होटल मालिक हिमांशु निरंजन पुत्र देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना ने महेश से कहा था कि वह हमेशा के लिए यहीं काम पर लग जाएं।
विज्ञापन

महेश ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो हिमांशु ने यह बात पिता को बताई। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे फोन पर बताया था कि देवेंद्र ने बेटे हिमांशु से कहा था कि महेश काम करने के लिए राजी न हो तो उसे डराओ और धमकाओ, अगर नहीं माने तो उसको गोली मार देना।
29 अक्तूबर की रात महेश होटल में काम कर रहा था, तभी हिमांशु, देवेंद्र व बाउंसर संदीप तीन चार अज्ञात लोगों के साथ होटल में आ गए। महेश को गालियां देकर धमकाने लगे। कहा कि तुमको हमारे होटल में हमेशा के लिए काम करना पड़ेगा। इन लोगों ने महेश को पीटा भी। इसके बाद हिमांशु ने बंदूक से उसे गोली मार दी। महेश की मौके पर ही मौत हो गई।
नंदनी की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र सिंह निरंजन, उसके पुत्र हिमांशु निरंजन व बाउंसर संदीप कुमार निवासी हरियाणा के खिलाफ पुलिस ने हत्या, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर ली है।
इनसेट
पत्नी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहते बनवाया था होटल
देवेंद्र निरंजन की पत्नी सुमन भाजपा की नेता हैं। सुमन 2016 से 2020 तक वह जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। उसी दौरान देवेंद्र ने आशीर्वाद होटल बनवाया था। उसके बाद एक और नया आशीर्वाद क्लब विवाह घर बनवाया है। अब उनके परिवार पर लगे ये गंभीर आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या - आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच चल रही है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें