फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कटरा मोहल्ले में रमजानी बाबा मजार के पास लगा हैंडपंप लगभग दो माह से खराब है। मजार पर पहुंचने वाले लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें लिखा कि नगर के कटरा मोहल्ले में रमजानी बाबा की मजार स्थित है। इस मजार पर आने वाले अकीदतमंदों की सुविधा के लिए हैंडपंप लगा है। इसका उपयोग यहां के राहगीर भी करते हैं। दो माह पूर्व यह हैंडपंप खराब हो गया है। हैंडपंप के खराब होने से मजार पर आने वाले अकीदतमंदों को हाथ, पैर धोने और पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। इस हैंडपंप को सही कराने के लिए जल संस्थान और नगर पालिका में भी शिकायत की जा चुकी है। सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने डीएम से हैंडपंप को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें