फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने तालाब से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के तालाबों से अतिक्रमण हटाने का काम नगरपालिका ने सोमवार से शुरु कर दिया है। ईओ ने बताया कि नगर के सभी तालाबों का अतिक्रमण हटवाकर सुंदरीकरण कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चुर्खीबाल में स्थित तालाब से सोमवार को नगरपालिका ईओ डीडी सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से तालाब के आसपास का अतिक्रमण हटवाया। वहीं उन्होंने बताया कि नगर के सभी तालाबों का अतिक्रमण हटवाकर सुंदरीकरण कराए जाने की योजना है। 15वें राज्य वित्त योजना के अंतर्गत तालाब के सुंदरीकरण में तालाब की सिल्ट की खुदाई के साथ तालाब को साफ पानी से भरे जाने की योजना है। इसके अलावा तालाब की बाउंड्री बनाने एवं रोशनी में बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं इन तालाबों में बच्चों के लिए नाव भी डाली जाएगी। इस दौरान जेई प्रवीण कुमार, पुनीत मित्तल, मलखान दोहरे, राजा सिंह सेंगर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें