फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका की सोमवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में नामित सभासदों को सूचना न देने पर अधिशासी अधिकारी ने बैठक स्थगित कर दी। नामित सभासदों को आश्वासन दिया कि वह शासनादेश का वह अध्ययन कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद कोंच की बोर्ड बैठक होनी थी। एक सूत्री एजेंडे टैक्सी बस स्टैंड के लिए भूमि चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में सभासद समय से पहुंचने भी शुरू हो गए थे लेकिन तभी शासन द्वारा नामित सभासदों ने बैठक में न बुलाने पर सवाल उठाए और कड़ा ऐतराज जताया। पालिका के प्रभारी ईओ एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने स्थिति बिगड़ती देख बैठक स्थगित कर दी।
पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरिता वर्मा का कहना है कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है कि नामित सभासदों की अवहेलना की जाए, बल्कि कहीं शासनादेश के किसी प्रावधान का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है इसको लेकर ऐहतियात बरता गया।
विज्ञापन

कोंच नगर पालिका में राज्यपाल द्वारा नामित सभासद सुनील शर्मा, शंभूदयाल स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, कृष्णा झा ने राज्यपाल को भेजे पत्र में पालिकाध्यक्ष सरिता वर्मा पर भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें